मुंडिया की पावन धरा पर गूंजा सम्मान जिला सचिव श्री समंदर पम्पाडी जी का ऐतिहासिक एवं भव्य अभिनंदन
मुंडिया की पावन धरा पर गूंजा सम्मान जिला सचिव श्री समंदर पम्पाडी जी का ऐतिहासिक एवं भव्य अभिनंदन करौली / देवलेन मोड़ (मुंडिया) आज मुंडिया की पावन धरती ने ऐसा दृश्य देखा, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त जिला सचिव श्री समंदर पम्पाडी के प्रथम आगमन पर देवलन मोड़ से लेकर मुंडिया तक स्वागत का ऐसा सिलसिला चला कि पूरा क्षेत्र उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता के रंग में रंग गया। सुबह से ही देवलन मोड़ पर युवाओं, बुजुर्गों, पंच-पटेलों और समाज के गणमान्य लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। जैसे ही समंदर पम्पाडी का काफिला पहुंचा,DJ ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी। फूल-मालाओं से स्वागत हुआ, साफा पहनाया गया और पुष्प वर्षा के बीच जोरदार अभिनंदन किया गया। देवलन मोड़ से मुंडिया तक बना स्वागत का कारवां काफिला आगे बढ़ा तो देवलन मोड़ से मुंडिया तक हर मोड़ स्वागत स्थल बन गया। सड़क किनारे खड़े लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कहीं युवाओं की बाइक रैली नजर आई तो कहीं पंच-पटेलों ने आगे बढ़कर गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। बाइक और चारपहिया वाहनों का लंबा काफिला जब मुंडिया की...